7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | What happened to the 200 kg of silver donated to the Ram Mandir? Sindhi community's major question: 'Where are our bricks?' | उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन |

उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन

*देहरादून (उत्तराखंड) (ईशान राय)।

देहरादून के मालदेवता रोड स्थित स्पिलवे इको रिसॉर्ट में आयोजित साधारण आम सभा एवं चुनावी बैठक में उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया । क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य वियतनामी मार्शल आर्ट क्वान की डो खेल के प्रदेशव्यापी विकास एवं विस्तार हेतु नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करना था ।

बैठक में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, मसूरी, कोटद्वार एवं नैनीताल सहित विभिन्न जनपदों के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश सरकार के पूर्व अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष तथा क्वान की डो मार्शल आर्ट के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक विशाल कश्यप को प्रदेश सचिव निर्वाचित किया ।

द्वितीय सत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इसके अंतर्गत डॉ. सुमित सबरवाल, डॉ. अमन दमीर, अवनीश भारती एवं सिद्धार्थ भंडारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पीयूष श्रीवास्तव (प्रबंध निदेशक, वेद इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) को संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय पदक विजेता इशिका सिंह को कोषाध्यक्ष, हरिद्वार के 6th डॉन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक गगन भंडारी को तकनीकी निदेशक, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल चौधरी को रेफरी चेयरमैन, संजीव चौधरी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा शालिनी बिष्ट एवं बुशरा अंसारी को महिला समिति का दायित्व सौंपा गया ।

क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया एवं साधारण आम सभा का आयोजन फेडरेशन के संविधान एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपन्न कराया गया है । उन्होंने बताया कि नवगठित उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन को फेडरेशन की आधिकारिक प्रदेश इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की जाएगी । साथ ही फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश ढुल के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी को शीघ्र ही औपचारिक मान्यता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा ।

बैठक में सोनू थापा, आशीष कुमार, प्रवीण खिमटा, प्रशांत कुमार, शिवराज चौहान, विनीत त्यागी, आकाश भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

Link copied to clipboard!