7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

देश में जगह जगह अराजकता है देशद्रोही ताकतों पर अंकुश लगाए सरकार :ओ पी सिहाग

देश में जगह जगह अराजकता है देशद्रोही ताकतों पर अंकुश लगाए सरकार :ओ पी सिहाग

असामाजिक तत्वों द्वारा धर्म के नाम पर देश में आपसी सौहार्द खराब करने तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके समाज में विघटन करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे केंद्र सरकार – ओ पी सिहाग

बंग्लादेश में हो रही हिन्दुओं की हत्याओं का संज्ञान लेकर केंद्र सरकार को इस अति गम्भीर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

पंचकूला,9 जनवरी(ईशान टाइम्स,/ईशान संवाद,/7Days न्यूज): जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा को देश में सर उठा रही विघटनकारी ताकतो के मंसूबे पर अंकुश लगाने के लिये गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा। इस बारे चर्चा करते हुए ज जपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले दिनों से हम देख रहे हैं कि कुछ प्रदेशों में कुछ असामाजिक तत्व हिन्दू धर्म की आड़ में देश की कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए खुले आम ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं जिससे देश के सौहार्दपूर्ण माहौल में दरार पड़ती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में उन्नाव कांड एवं अंकिता भंडारी कांड में बीजेपी के बड़े नेताओं की नाम सामने आ रहे हैं जिन्होंने लड़कियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने के बाद नृशंस हत्याओं को अंजाम दिया।उन्होंने कहा कि आम लोगों में ऐसे नेताओ एवं दोनों प्रदेश सरकारों के खिलाफ काफी गुस्सा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों देहरादून में कुछ असामाजिक तत्वों जिसमें तथाकथित हिन्दू संगठन का नाम आ रहा है, ने अरुणाचल के होनहार छात्र ऐजल चकमा को चीनी कहकर जानबूझ चाकुओं से मार दिया गया हालांकि उस छात्र ने बार बार कहा कि वो हिन्दुस्तानी है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि हद तो तब हो गई जब कुछ तथाकथित हिन्दू रक्षा संगठन के सदस्यों ने हिन्दुओं की सुरक्षा के नाम पर सरे आम खतरनाक हथियारों की नुमाइश करते हुए गाजियाबाद में तलवार , बरछी ,भाले चाकू आदि हथियार लोगों को बांटे तथा एक घर्म विशेष को निशाना बनाने की बाते की । ज्ञापन में जजपा नेताओं ने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों के कुछ स्थानों पर बजरंग दल के लोगों ने 25 दिसम्बर 2025 को ईसाई धर्म के अनुयायी लोगों को अपना उत्सव मनाने से रोकने की कोशिश की तथा चर्च के सामने जानबूझ कर माइक लगाकर जोर जोर से हनुमान चालीसा पढ़ा , एक जगह तो एक माल में यीशु मसीह के जन्म दिन मनाने के लिये तैयार किए गए मण्डप को ही कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। सिहाग ने कहा कि हरियाणा जो आमतौर शांत इलाक़ा है के हिसार शहर में ऐसा ही माहौल करने की कौशिश की गई। पिछले दिनों करनाल से ऐसी खबर आई कि एक तथाकथित हिन्दू संगठन के कुछ लोगों ने मंगलवार के दिन मीट एवं चिकन बेचने वाले लोगों को धमकाया गया कि वो पूरे शहर में मंगलवार को य़ह कार्य नहीं करेंगे।
जजपा नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश ग्वालियर में हिन्दुओं में भी कुछ उच्च जाति के लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध करते हुए उनकी फोटो फाडने का काम किया , उनके बारे में अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ज्ञापन में य़ह भी कहा गया कि कुछ अन्य जगहों पर भी देश विरोधी ताकतें पूरे देश में धर्म एवं जाति के नाम पर समाज में आपसी विश्वास एवं सौहार्द को खत्म करने की कौशिश लगातर कर रही है। ऐसी गंदी मानसिकता एवं कट्टरपन्न की सोच रखने वाले तथाकथित लोगों को चाहे वो किसी भी धर्म या समुदाय से हो,समय रहते नहीं रोका गया तो ये आने वाले दिनों में पूरे देश की एकता, अखंडता एवं शांति के लिए नासूर बन जाएंगे।
जजपा नेताओं ने बंग्लादेश में हर रोज हो रही हिन्दुओं की हत्याओं बारे कहा कि यह बहुत ही अफसोसजनक है कि पड़ोस के देश में हिन्दू आबादी पर बड़े स्तर जुल्म हो रहे हैं , उनकी सम्पत्ति की लूटपाट की जा रही है एवं उनकी हत्याएं की जा रहीं हैं । जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के साथ जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज , कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, हल्का कालका प्रधान मयंक लाम्बा, युवा जजपा जिला प्रधान दीपक चौधरी एवं युवा नेता प्रतीक अहलावत ने उपायुक्त पंचकूला से ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वो उनके माध्यम से भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसीओ से अपील करते हैं कि देश हित ऐसे तत्त्वों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा बंग्लादेश में हिन्दुओं के उप्पर हो रहे अत्याचारों एवं की जा रही हत्याओं बारे संज्ञान लेकर तुरंत हस्ताक्षेप करे ।

Link copied to clipboard!