पंचकूला(28 दिसंबर) कमल कलसी,
पंचकूला के सेक्टर-19 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में एक मजदूर पर चाकू से हमला करने के मामले में फरार हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-19 फेज-II औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर हरि सिंह पर उसके साथी ने बिना कारण गाली-गलौच के बाद पेट में किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस चौकी सेक्टर-19 द्वारा मामले की जांच करते हुए पीड़ित का बयान दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व बयान के आधार पर थाना सेक्टर-20 पंचकूला में धारा 115(2), 118(1), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी गरनैल राम, निवासी राम नगर चुन्नी, देवीगढ़, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
