7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही ऐतिहासिक कार्य

हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही ऐतिहासिक कार्य

चौधरी छोटूराम एक महान समाज सुधारक – महीपाल ढांडा

खेल एवं पढाई के क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं एवं बच्चों को किया सम्मानित

गुरुग्राम की डा बबीता सांगवान को मिला अवार्ड

पंचकुला , 23 जनवरी (संजय राय)- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि मजदूरों के मसीहा चौधरी छोटूराम एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अंग्रेजों के समय किसानों और गरीबों के हितों की तब आवाज़ उठाई, जब उनके अधिकारों को कुचला जा रहा था। उन्होंने साहूकारों और जमींदारी शोषण के विरुद्ध कड़े कानून बनवाकर किसान को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो व्यवस्था को बदला जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ढांडा आज जाट सभा चंडीगढ़ / पंचकुला द्वारा चौधरी छोटूराम जाट भवन में बसंत पंचमी एवं दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी की 145वीं जयंती के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खेल एवं पढाई के क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं एवं बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि चौधरी छोटूराम जी का मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सदैव शिक्षा को जीवन से जोड़कर देखने पर बल दिया। आज शिक्षा मंत्री के रूप में मैं गर्व से कह सकता हूं कि हरियाणा सरकार उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है। आधुनिक कक्षाएं, डिजिटल सुविधाएं, स्मार्ट बोर्ड, STEM लैब और गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त, रोजगारपरक और मूल्यआधारित शिक्षा देना है।
आज का युवा तभी आगे बढ़ेगा, जब वह अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा। चौधरी छोटूराम जी का जीवन हमें सिखाता है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर चलना ही सच्ची प्रगति है। प्रदेश सरकार भी इसी सोच के साथ किसान, युवा और छात्र केंद्रित नीतियां बना रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने चौधरी छोटूराम को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी और चौधरी छोटूराम की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे समारोह नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ते हैं और सही दिशा प्रदान करते हैं।

जाट सभा के प्रधान डॉ एम् एस मलिक ने चौधरी छोटूराम को नमन करते हुए उनके द्वारा किसान एवं मजदूर हित में करवाए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने भाखड़ा डैम पर चौधरी छोटूराम की प्रतिमा को संग्रहालय में रखे जाने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसके लिए किये गए प्रयासों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रतन लाल कटारिया को मरणोंपरांत तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह को मौके पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

पूर्व सांसद श्री डीपी वत्स ने चौधरी छोटूराम को असली किसान हितैषी बताते हुए कहा कि इनकी जयंती के अवसर पर जाट सभा द्वारा खेल व शिक्षा के क्षेत्र समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवक व युवतियों को भी सम्मानित करना एक प्रेरणादायी कार्य है।
जम्मू एवं कश्मीर के विधायक श्री विक्रम सिंह रंधावा ने युवाओं से कहा कि वे चौधरी छोटूराम जी के विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि अपने जीवन में उतारें। शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और किसान कल्याण-इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़कर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा का निर्माण कर सकते हैं।
डॉ बबीता सांगवान, Signature Smiles Implants and Dental Clinic, सेक्टर-56, गुरुग्राम की निदेशक एवं प्रख्यात दंत चिकित्सक को Award of honour 2026 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जम्मू के विधायक श्री बलदेव राज शर्मा , पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री , प्रो एम् एम् जुनेजा , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया समेत अन्य गणमान्य भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में सरबजीत सिंह जोहल , वीना अरोड़ा , हेमराज यादव, जाट सभा के महासचिव आर के मलिक , उपाध्यक्ष जयपाल पुनिया , सचिव बीएस गिल समेत अनेक मौजिज व्यक्ति उपस्थित थे

Link copied to clipboard!