7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | What happened to the 200 kg of silver donated to the Ram Mandir? Sindhi community's major question: 'Where are our bricks?' | उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन |

गुरु साहिब पर आप नेता की टिप्पणी की नेशनल लेबर पार्टी ने की कड़ी निंदा

लखनऊ (7Days News)। नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज राय ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा गुरु साहिब के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करती है और देश की धार्मिक एकता को नुकसान पहुंचाती है।

नीरज राय ने कहा कि गुरु साहिब मानवता, समानता और भाईचारे के प्रतीक हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने SGPC से मांग की कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

नेशनल लेबर पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सिख समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Link copied to clipboard!