7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | What happened to the 200 kg of silver donated to the Ram Mandir? Sindhi community's major question: 'Where are our bricks?' | उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन |

हरियाणा में युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही जजपा: ओ पी सिहाग

हरियाणा में युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही जजपा: ओ पी सिहाग

पंचकूला, 8 अप्रैल (7DayzNews)।जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने दावा किया है कि हरियाणा में जजपा तेजी से युवाओं और छात्रों की पहली पसंद बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50% से अधिक आबादी युवा वर्ग की है, और जजपा ही एकमात्र पार्टी है जो लगातार उनके मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

सिहाग ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और युवा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला खुद युवा हैं, इसलिए वे युवाओं की समस्याओं, सोच और जरूरतों को बेहतर समझते हैं।

उन्होंने दुष्यंत चौटाला को श्रेय देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण लागू किया गया, जो प्रदेश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम था।

दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन और विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रमों को भी उन्होंने युवाओं के बीच विश्वास बढ़ाने वाला बताया।

सिहाग ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि हरियाणा के पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार रोजगार देने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नौकरियों में स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं बढ़ रही हैं और उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।

अंत में सिहाग ने कहा,
“जिसके साथ युवा, हरियाणा उसी का होगा।”

Link copied to clipboard!