7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | What happened to the 200 kg of silver donated to the Ram Mandir? Sindhi community's major question: 'Where are our bricks?' | उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन |

ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन

पंचकूला, 5 फरवरी (ईशान)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने अपना जन्मदिवस सादगी और आत्मीयता के साथ वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच मनाया।

जन्मदिन से पूर्व वे माता मनसा देवी गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों के साथ उन्होंने अपना जन्मदिवस मनाया।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष ओ पी सिंगला, चेयरमैन कर्म सिंह चहल और महासचिव के सी भारद्वाज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पंचकूला सहित पूरे प्रदेश से उनके हजारों शुभचिंतकों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं।
कार्यक्रम में राजेश निषाद, सुरिन्दर चड्डा, ईश्वर सिंहमार, हीरामन वर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई देते हुए कहा कि ओ पी सिहाग आगे भी जनता की आवाज़ मजबूती से उठाते रहें।

Link copied to clipboard!