7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | What happened to the 200 kg of silver donated to the Ram Mandir? Sindhi community's major question: 'Where are our bricks?' | उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन |

प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग

प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग

पंचकूला, 21 फरवरी (7DayZnews)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) पंचकूला के जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम में पूर्व कार्यकारी अधिकारी ओ पी सिहाग ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित एवं घटिया गुणवत्ता वाले पॉलिथीन का बड़े स्तर पर प्रयोग हो रहा है, विशेषकर विभिन्न सेक्टरों में प्रतिदिन लगने वाली सब्जी मंडियों में।

उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले पॉलिथीन का आधे से अधिक हिस्सा सब्जी मंडियों से ही आता है। सब्जी और फल विक्रेता ग्राहकों को प्रतिबंधित एवं निम्न गुणवत्ता वाले पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।

ओ पी सिहाग ने नगर निगम आयुक्त पंचकूला से आग्रह किया कि निगम अपने वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित करे और पुलिस बल के साथ कम से कम दो सप्ताह तक विभिन्न सेक्टरों में लगने वाली सब्जी मंडियों में सघन जांच अभियान चलाए। उन्होंने सुझाव दिया कि अवैध रूप से बिक रहे और उपयोग हो रहे पॉलिथीन को जब्त कर चालान किए जाएं, जिससे इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को सस्ते कपड़े या जूट के थैले उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोग सब्जी और फल इन पर्यावरण-अनुकूल थैलों में ले जा सकें।

ओ पी सिहाग ने बताया कि वर्ष 2016-17 में नगर निगम में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने इसी प्रकार का अभियान चलाया था, जिसके परिणामस्वरूप सब्जी मंडियों से पॉलिथीन की बिक्री और प्रयोग लगभग समाप्त हो गया था। हालांकि, समय के साथ प्रशासनिक ढिलाई के कारण पॉलिथीन का उपयोग दोबारा बढ़ गया।

Link copied to clipboard!