7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

प्रदेश के युवाओं के साथ हो रहा अन्याय, बाहरियों को मिल रही सरकारी नौकरियां: ओ.पी. सिहाग

पंचकूला, 28 दिसंबर (Naman): जननायक जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ.पी. सिहाग ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की भर्ती नीति हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च पदों पर भर्ती में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं को ज्यादातर चतुर्थ श्रेणी के पदों तक सीमित किया जा रहा है।

सिहाग ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से हाल के वर्षों में हुई नियुक्तियों में 70 से 80 प्रतिशत चयन बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों का हुआ है

उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि –

  • टावर यूटिलाइजेशन के सहायक अभियंता के 214 सामान्य पदों में से 185 पद बाहरी उम्मीदवारों को मिले
  • सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के 49 सामान्य पदों में से 28 बाहरी उम्मीदवार चुने गए
  • सिविल जज के 110 पदों में से 60 बाहरी राज्यों से चयनित हुए
  • तकनीकी शिक्षा विभाग के 153 सामान्य पदों में से 106 पद बाहरी उम्मीदवारों से भरे गए

सिहाग ने मांग की कि आने वाली भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, नियमित भर्ती की जाए तथा मेरिट और आरक्षण दोनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

Link copied to clipboard!