7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

कीर्तन में बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीनने वाले 3 आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, बाली बरामद

पंचकूला, 29 दिसंबर (Naman) : पंचकूला पुलिस की राइडर-4 टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए नगर कीर्तन में भीड़ का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग महिला की सोने की बाली छीनने वाले तीन स्नैचरों को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की बाली भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी निवासी 60 वर्षीय महिला 28 दिसंबर को सेक्टर-4 पंचकूला में अपने भाई के घर आई थीं और वहीं से नगर कीर्तन देखने गईं। भीड़ का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू की गई।

इस दौरान गश्त कर रही राइडर-4 टीम के एसपीओ नरेश, एसपीओ जसवीर, तथा सेक्टर-2 चौकी के एएसआई कुलदीप सिंह और मुख्य सिपाही राकेश ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  • गोविंदा, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)
  • विक्रमजीत उर्फ बॉबी, निवासी अमृतसर (पंजाब)
  • वीरू, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

के रूप में हुई है। तीनों आरोपी मनीमाजरा, चंडीगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे

जांच में सामने आया कि गोविंदा पर पहले से चोरी का केस दर्ज है, जबकि विक्रमजीत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज रह चुका है। पुलिस ने छीनी गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है।

आज आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Link copied to clipboard!