पंचकूला, 28 दिसंबर (Kamal): पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पिंजौर थाना क्षेत्र में टाइल फैक्ट्री से केबल वायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा केबल वायर बरामद कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ए. रंगनाथन निवासी ज़ीरकपुर (पंजाब) ने थाना पिंजौर में शिकायत दी थी कि 11 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री से केबल वायर काटकर चोरी कर ले गया।
शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी करण उर्फ जादू पुत्र रतनलाल निवासी महादेव कॉलोनी सूरजपुर को 27 दिसंबर को अमरावती अंडरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई केबल वायर बरामद कर ली गई।
आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।