पंचकूला, 18 जनवरी (7DayzNews)।जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि हरियाणा सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार नए टैक्स लगाकर उनका शोषण कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, प्रॉपर्टी टैक्स, कलेक्टर रेट और अब 10% ईडीसी बढ़ाकर सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पंचकूला में अब आवासीय कॉलोनियों के लिए ईडीसी 39 लाख और ग्रुप हाउसिंग के लिए 1.26 करोड़ रुपये प्रति एकड़ हो गया है।
जजपा नेताओं ने कहा कि सरकार अपने गैरजरूरी खर्चों में कटौती करे और जनता को राहत दे, नहीं तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।