7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

सेक्टर-19 औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार

सेक्टर-19 औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार

पंचकूला, 28 दिसंबर (Ishan Rai):पंचकूला के सेक्टर-19 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में मजदूर पर चाकू से हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पटियाला (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया।

घटना सेक्टर-19 फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र की है, जहां मजदूर हरि सिंह पर उसके साथी ने पहले गाली-गलौच की और फिर बिना किसी कारण पेट में नुकीली वस्तु से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर-20 पंचकूला में धारा 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान गरनैल राम निवासी राम नगर चुन्नी, देवीगढ़, जिला पटियाला के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Link copied to clipboard!