7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जीरकपुर की सिटी हाईट्स सोसायटी में भीषण आग, 5 फ्लैट जलकर खाक | पी जी आई चंडीगढ़ में नियमों के विपरीत पदोन्नति में प्रशासन कर रहा कोताही | हरियाणा में युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही जजपा: ओ पी सिहाग |

सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

पंचकूला, 29 दिसंबर (Ishan): पंचकूला पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सोलन (हिमाचल प्रदेश) से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है। इस कार्य में दुर्गा शक्ति टीम और सेक्टर-1 पुलिस चौकी टीम की सतर्कता निर्णायक साबित हुई।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 28 दिसंबर सुबह लगभग 9 बजे 25 वर्षीय युवती घर से बिना बताए निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका कोई पता नहीं चला।

इसी दौरान गश्त कर रही दुर्गा शक्ति टीम को माजरी चौक सेक्टर-1 में युवती लावारिस अवस्था में भटकती मिली। पुलिस ने उसे सुरक्षित चौकी पहुंचाकर कोमल व्यवहार के साथ जानकारी जुटाई। पूछताछ में उसकी मानसिक स्थिति अस्वस्थ पाई गई।

पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाकर संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है और वह पहले भी घर से चली जाती रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को रात लगभग 10 बजे परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने पंचकूला पुलिस, दुर्गा शक्ति टीम और चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह का आभार जताया।

Link copied to clipboard!