7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जीरकपुर की सिटी हाईट्स सोसायटी में भीषण आग, 5 फ्लैट जलकर खाक | पी जी आई चंडीगढ़ में नियमों के विपरीत पदोन्नति में प्रशासन कर रहा कोताही | हरियाणा में युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही जजपा: ओ पी सिहाग |

जीरकपुर की सिटी हाईट्स सोसायटी में भीषण आग, 5 फ्लैट जलकर खाक

जीरकपुर (7Dayz News)। पीर मुच्छल्ला स्थित सिटी हाईट्स सोसायटी में सोमवार दोपहर एक भीषण आग लगने से पांच फ्लैट पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की शुरुआत छठी मंजिल के फ्लैट नंबर 619 में एसी के शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

किचन में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से आग तेजी से फैल गई और आसपास के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटी में फायर सेफ्टी सिस्टम केवल दिखावे के लिए लगाया गया था, जो हादसे के समय पूरी तरह फेल हो गया।

लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद करीब 45 मिनट तक मदद नहीं पहुंची, जिससे आग और भड़क गई। बाद में जीरकपुर, डेराबस्सी और पंचकूला से पहुंची टीमों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया।

हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

इस घटना में एक फ्लैट में रखा ईशान टाइम्स अखबार का 21 साल का रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया

स्थानीय निवासियों ने मांग की है:

  • बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
  • फायर NOC देने वाले अधिकारियों की जांच हो
  • पीर मुच्छल्ला में फायर सब-स्टेशन बनाया जाए
Link copied to clipboard!