7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

घने कोहरे को देखते हुए पंचकूला के प्रमुख हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाए सड़क सुरक्षा होर्डिंग्स

घने कोहरे को देखते हुए पंचकूला के प्रमुख हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाए सड़क सुरक्षा होर्डिंग्स

पंचकूला, 29 दिसंबर (Ishan) : क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कम दृश्यता की परिस्थितियों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जागरूकता और सतर्कता अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के प्रमुख हाईवे और संवेदनशील प्वाइंट्स पर सड़क सुरक्षा संबंधी होर्डिंग्स लगाए गए।

यह अभियान सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में चलाया गया। जिन स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

  • चंडीमंदिर टोल प्लाजा (पंचकूला–शिमला हाईवे)
  • बिल्ला कट
  • गोलपुरा (पंचकूला–यमुनानगर हाईवे)
  • मल्लाह मोड़ (पंचकूला–शिमला हाईवे)
  • सुखोमाजरी बायपास (पिंजौर–बद्दी हाईवे)

अभियान के दौरान वाहन चालकों को संदेश दिए गए कि—

  • सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें
  • अनावश्यक ओवरटेकिंग और लेन बदलने से बचें
  • वाहन धीमी गति से चलाएं
  • सुरक्षित दूरी बनाए रखें
  • लो-बीम हेडलाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करें

साथ ही नशे में वाहन न चलाने, मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और कोहरा अधिक हो तो यात्रा टालने की अपील भी की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि

“घने कोहरे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। सभी वाहन चालक संयम और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं—आपका जीवन आपके परिवार के लिए अनमोल है।”

Link copied to clipboard!