7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने की रिटायर्ड रेलवे ड्राइवर माता-पिता की हत्या

शवों के टुकड़े कर सई और गोमती नदी में फेंके, आरोपी गिरफ्तार

ईशान टाइम्स ब्यूरो | जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां 37 वर्षीय युवक अम्बेश कुमार ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और शवों के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नदियों में फेंक दिया।

मृतकों की पहचान बबिता देवी (60) और श्यामलाल (62) के रूप में हुई है। श्यामलाल भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त लोको पायलट थे। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्या के बाद शवों के किए टुकड़े

एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी मां की हत्या की और उसके बाद पिता को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों शवों को काटकर प्लास्टिक की बोरियों में भरा गया और सई व गोमती नदी में फेंक दिया गया।

सिलबट्टा और आरी बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा और आरी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सिलबट्टा रसोई से और आरी घर के बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से ली गई थी।

पैसों को लेकर हुआ विवाद

जांच में सामने आया है कि 8 दिसंबर की शाम पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जो हाथापाई में बदल गया। इसी के बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

प्रेम विवाह और पारिवारिक तनाव

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कोलकाता की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पारिवारिक असहमति, तलाक का दबाव और आर्थिक मांगों के चलते घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Link copied to clipboard!