7DayzNews
Home All Posts Biography Business Education Entertainment Environment General Natural Disasters Politics Sports Technology

7DayzNews

BREAKING NEWS
जिला चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाने पर उनके वोट बनवाने के लिए जजपा ने उपायुक्त पंचकूला को सौंपा ज्ञापन । | प्रशासन सख्ती करे तो आधे से अधिक पॉलिथीन समस्या खत्म हो सकती है: ओ पी सिहाग | ओ पी सिहाग ने वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन |

विजय दिवस पर ECHS कार्डधारी पूर्व सैनिकों के लिए भव्य स्वास्थ्य शिविर

विजय दिवस पर ECHS कार्डधारी पूर्व सैनिकों के लिए भव्य स्वास्थ्य शिविर

रसड़ा (ईशान): विजय दिवस, 16 दिसंबर 2025 के अवसर पर प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा आशीर्वाद मैरेज हाल, नाथ बाबा मठ, रसड़ा में ECHS कार्ड होल्डर आर्मी के पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष एवं भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 270 पूर्व सैनिकों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई।

शिविर के दौरान उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को ECHS कार्ड के माध्यम से प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उपलब्ध निःशुल्क ऑपरेशन एवं इलाज सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस जानकारी से पूर्व सैनिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और लंबे समय से उनके मन में चल रहे कई प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। मौके पर ही आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता रही CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की विशेष ट्रेनिंग, जिसमें पूर्व सैनिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की सहभागिता देखने को मिली। सभी ने प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर न केवल पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि उनके सम्मान और सेवा भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

Link copied to clipboard!